मनावर -धार मध्यप्रदेश से सरिता पाटीदार की रिपोर्ट।
मनावर शहर से दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित गोकुलधाम गौशाला समिति काली किराय द्वारा मां चामुंडा मंदिर के परिसर में मासिक बैठक संपन्न हुई।बैठक के पूर्व में ऊं की ध्वनि का शंखनाद किया। बैठक में विभिन्न समितियां के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित हुए। कार्य की समीक्षा एवं आगामी कार्य योजना के संबंध में बातचीत हुई ।नवीन सदस्यों का भी स्वागत किया गया।वार्षिक बैठक अन्य बाहर के क्षेत्र में रखने की बात हुई ।जहाॅ पर गौशाला स्थित हो ।गौ माता को विश्व मे मां का दर्जा दिया गया है। पहली रोटी गौ माता की रोटी देना चाहिए ।ऐसा शास्त्रो में बताया गया ।इसी कारण से सदस्यो की दिनों दिन वृद्धि हो रही है ।अमावस्या ,पूर्णिमा और अन्य त्योहारों पर गो रथ को शहर के कॉलोनीयो में ले जाकर अनाज एवं अन्य वस्तुएं मांगने हेतु सुझाव दिया गया। लक्ष्मण मुकाती, जितेन सोनी, जगदीश पाटीदार, राजेंद्र पांडे, लेले, चोयल, हरिओम पाटीदार, रमेश कुशवाह, सुखदेव राठौर,दिलीप पटवा, हेमंत, रूखडिया जी,क्लिया,मनिष जैन,रमेश काग,उपस्थित थे।
