संवाददाता
प्रदीप बैरागी झारडा
जिला उज्जैन
झारड़ा नगर में पर्यूषण महापर्व के समापन पर जैन श्रीसंघ द्वारा क्षमापना पर्व एवं बहुमान कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम की शुरुआत महिमा ,मोनिका ,हर्षिता द्वारा मंगलाचरण कर प्रारंभ की गई । तत्श्चात क्षमापना के लिए श्रीसंघ के सभी महानुभाव ,महिला मंडल ,बहुमंडल , बालिका मंडल ,बालक मंडल द्वारा अपने उदगार प्रकट कर श्रीसंघ से क्षमापना की प्रसिद्ध विधिकारक पंकज नवलखा एवं अनिल रामसाना का बहुमान किया गया पौषध करने वाले पंकज गुरुजी निधान,पर्व ,गौतम आरुष का भी बहुमान श्रीसंघ द्वारा किया गया ।पौषध करने वालो का बहुमान अंतिम चोरड़िया ,बाबूलाल जी जैन मेडिकल द्वारा भी किया गया प्रतिदिन रोजाना मंदिर में परमात्मा का पक्षाल ओर पूजन करने वाले सूरजमल,प्रेमचंद, विमल पितलिया का बहुमान भी श्रीसंघ द्वारा किया गया पर्यूषण में आठ दिन दैनिक क्रिया के पत्रक दिए गए थे उन सभी आराधकों का बहुमान भी किया गया ।कल्पसूत्र वाचन करने वाले आराधक पंकज
गुरुजी ,प्रकाशचंद्र चोरड़िया , विकीन पितलिया का भी बहुमान किया गया ।आठ दिन तक सतत सभी व्यवस्था सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए चौमुखा महावीर मंडल का भी बहुमान किया गया ।जैन मंदिर के पंडित गोपी का भी बहुमान किया गया बहुमान समारोह की समाप्ति पर श्रीसंघ झारड़ा एवं गुप्त लाभार्थी द्वारा श्रीसंघ का स्वामीवत्सल रखा गया ।उक्त जानकारी श्रीसंघ अध्यक्ष पारस चोरड़िया द्वारा दी गई ।
