NEWS NATION 81
संवाददाता गजेंद्र पटेल
लोकेशन जिला मंडला
स्लग- मंदाकिनी आजीविका गैलरी का शुभांरभ
एंकर - मंडला जिले के जनपद बिछिया में मध्यप्रदेश दीनदयाल राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत मंदाकिनी आजीविका गैलरी शॉप का शुभांरभ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिछिया सोनाली देव के मार्गदर्शन में किया गया l इस मंदाकिनी आजीविका शॉप में स्वा सहायता समूह द्धारा संचालित उत्पादों को बाजार में प्रदान किया जाएगा l जिससे दीदीयों को आय में वृद्धि होगी व उन्हें अपने हुनर के दमखम पर जिले में अलग पहचान मिल सकेगी l जिससे इस क्षेत्र में महिलाओं को नए आयाम स्थापित करने का अवसर भी मिलेगा
कार्यक्रम में शॉप का उद्धाघन जनपद पंचायत अध्यक्ष शकुना उईके ने कियाl इसके अलावा कार्यक्रम में मंदाकिनी संकुल स्तरीय संघ की अध्यक्ष शशी मंसराम,निहारिका संकुल संघ की अध्यक्ष ललिता पट्टा, प्रेरणा संकुल स्तरीय संघ की अध्यक्ष रितु कुशराम,एवं आजीविका मिशन से विकासखंड प्रबंधक शाहीन परवीन खान सहायक विकासखंड प्रबंधक सलमा बेगम, सजीव कुमार तिग्गा के अलावा संतरी लाल वरकडे, बैगाचक एपीओ अरबाज अहमद खान,प्रदान संस्था से दिनेश वासनिक, जनपद पंचायत एपीओ मनरेगा संध्या शिवहरे की उपस्थित रहे l


.jpeg)