लोकेशन
नौरोजाबाद //उमरिया
मदनलाल बर्मन की रिपोर्ट
उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत नरवार 29 के तमरहा हार में क्षंगू सिंह के खेत के मेड़ पर सोमवार की दोपहर एक व्यक्ति का छुईला के पेड़ पर लटकता हुआ शव देखा गया ।इसकी जानकारी गांव में तब हुई जब पड़ोसी खेत के मालिक का बेटा बलीराम सिंह अपने खेत गया तो छंगू सिंह के खेत के मेड़ पर अज्ञात व्यक्ति का शव लटकता हुआ देखा तो वह आसपास के लोगों को बताया साथ ही ग्राम पंचायत के सरपंच को घटना के संबंध में जानकारी दी गई धीरे-धीरे यह खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गई खबर फैलते हुई गांव में सन्नाटा छा गया और क्षेत्र में हड़कंप मच गया यह व्यक्ति कौन है और कहां से आया है। घटना के संबंध में सरपंच के द्वारा तत्काल नौरोजाबाद थाना को सूचित किया गया।
मौके पर नौरोजाबाद पुलिस घटनास्थल देर शाम पहुंची लेकिन मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी
प्रथम दृश्यटया देखने पर ऐसा लगा, संदेह होता है कि अज्ञात लोगों के द्वारा हत्या कर फांसी के फंदे पर लटका दिया गया है कुछ कहा नहीं जा सकता
फिलहाल कारण स्पष्ट नहीं हो सका
मृतक के पास एक लेडिज बाईसिकिल भी मिली है।पुलिस संदीप पटेल, के द्वारा मौके का पंचनामा तैयार कर शव को फांसी के फंदे से उतरवाकर स्ट्रेचर से शव को लगभग 500 मी. ले जाया गया खेतों के रास्ते से होकर इसके पश्चात शव वाहन में रखकर नौरोजाबाद ले जा कर मंरचुरी में रखा गया पीएम रिपोर्ट के बाद पता चल पाएगा कि इस व्यक्ति की मृत्यु किन कारणों से हुई है फिलहाल कोई कारण स्पष्ट नहीं है पुलिस की जांच के बाद ही कारण स्पष्ट हो सकेगा मृत व्यक्ति की उम्र लगभग 25 से 26 वर्ष अनुमानित बताई जा रही है मृतक व्यक्ति का सीनाक्त होने के बाद उनके परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए शव को सौंप दिया जाएगा।पुलिस जुटी जांच में।


