Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

नगर में निकली बाबा अर्द्धनारीश्वर महादेव की पालकी यात्रा-NN81


रिपोर्टर,, दरबार सिंह ठाकुर

तहसील,, देपालपुर जिला इंदौर एमपी 


बेटमा- श्रावण मास में ईष्ट कल्याण, जन कल्याण, नगर की सुख समृद्धि व परिवारजनों के संकल्पित रुद्राभिषेक ओर महामृत्युंजय जाप की पूर्णाहुति पर नगर में सोमवार को बाबा अर्धनारीश्वर महादेव की पालकी यात्रा निकाली गईनगर में निकली बाबा अर्द्धनारीश्वर महादेव की पालकी यात्रा

 बाबा अर्धनारीश्वर महादेव को सुंदर आकर्षक फूलों की पालकी में सजाकर बैठाया गया था जिसे भक्त जन अपने कंधे पर उठाकर चल रहे थे। बाबा अर्धनारीश्वर प्रतिवर्ष भक्तों का हाल जानने के लिए धूमधाम के साथ नगर में निकलते हैं। पालकी यात्रा स्थानीय बियाणी गार्डन से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई मुरली मनोहर मंदिर पहुंची जहां महाआरती एवं फरियाली प्रसाद वितरण किया गया। पालकी यात्रा का अनेक स्थानों पर मंच लगाकर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा में आगे आगे बड़ी संख्या में महिलायें कलश लेकर चल रही थी वही पृथ्वी डिफेंस के प्रशिक्षु झांझ मंजीरे ढोल ताशे बजाकर भगवान की अगवानी कर रहे थे। पंडित जितेंद्र जोशी ने कहा कि शिव हिंदू धर्मावलंबियों के लिए प्राण तत्व है। शिव तत्व मन को शुद्ध एवं निर्मल बनाने का मंत्र है। भगवान को हमारा धन के नहीं पवित्र मन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव भक्तों के हृदय में विराजते हैं। प्रतिदिन भगवान शिव का अभिषेक और पूजा दर्शन करना चाहिए इससे जीवन में आने वाली परेशानियों का समाधान हो जाता है।  आयोजन का यह 14वाँ वर्ष हैं। प्रतिवर्ष बाबा अर्धनारीश्वर महादेव भक्तों का हाल जानने के लिए नगर में निकलते हैं जिसकी भव्य अगवानी पूरा नगर हर्षोल्लास के साथ करता हैं। यात्रा में विधायक मनोज पटेल, गोपालसिंह चौधरी, दिनेश गर्ग, भाजपा अध्यक्ष शशि जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष धर्मवीरसिंह चौहान बब्बी दरबार, भाजपा मंडल अध्यक्ष सोहनसिंह पटेल, नीलेश उपाध्याय, दशरथ पटेल, आशीष शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes