पिड़ावा
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने अवैध मादक पदार्थ को लेकर विशेष अभियान जिले में चलाया हुआ है जिसके अंतर्गत आज शनिवार को पुलिस थाना पिड़ावा द्वारा अवैध कार्यों की चैकिंग के दौरान आर्म्स एक्ट की कार्यवाही करते हुए एक अवैध देशी जिंदा कारतुस जप्त करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वर्तमान
में सभी थानाधिकारियों को मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध खनन, जुआ सटटा व आर्म्स एक्ट के खिलाफ कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिये हुए है। जिसकी पालना में चिरंजीलाल मीना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, के निर्देशन व सुनील कुमार पुलिस उप अधीक्षक पिडावा के सुपरविजन में सुरेश कुमार उप निरीक्षक थानाधिकारी थाना पिड़ावा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा अवैध कार्यों की चैकिंग के दौरान दांता तिराया पिड़ावा से आरोपी सरदारसिह पिता गब्बर सिंह जाती सोंदिया राजपूत उम्र 27 साल निवासी ग्राम खेडी से आग्नेय शस्त्र एक अवैध जिन्दा कारतूस 8 एमएम 315 बोर जप्त करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।
गठित विशेष टीम :-
1. सुरेश कुमार उ नि थानाधिकारी थाना पिड़ावा जिला झालावाड।
2. रईस मोहम्मद स उ नि ,
3.निरंजन कुमार हेड कांस्टेबल
4. लोकेश कुमार
5. सोनाराम, सांवरिया
हरदयाल कांस्टेबल थे
न्यूज़ नेशनल 81
पिड़ावा तहसील से संवाददाता मोहम्मद इस्लाम

