Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

बाठिंया परिवार ने कल्पसूत्र महाशास्त्र का चढ़ावा प्राप्त कर लिया धर्म लाभ-NN81

 संवाददाता,, दरबार सिंह ठाकुर

तहसील,, देपालपुर जिला इंदौर एमपी


9754876460

बाठिंया परिवार ने कल्पसूत्र महाशास्त्र का चढ़ावा प्राप्त कर लिया धर्म लाभ

महिदपुर रोड श्री धर्मनाथ स्वामी जैन मंदिर कांच वाला में पर्युषण महापर्व के चतुर्थ दिवस पर धर्मसभा में उपस्थित समाज जनों को वर्धमान स्वाध्याय मंडल के स्वाध्याय बंधु सचिन भंडारी ने कल्पसूत्र महाशास्त्र का अर्थ बताते हुए कहा कि यह साक्षात् कल्पवृक्ष के समान फलदाई होता है श्रद्धा विधि पूर्वक 21 बार इसका श्रवण करने से व्यक्ति शास्वत सुखों को प्राप्त करता है। पर्यूषण महापर्व के 10 कर्तव्य के बारे में विस्तृत से समझाया गया 

भाटिया परिवार द्वारा कल्पसूत्र ओहराने का लाभ लिया गया एवं पांच ज्ञानो  का पूजन विधि विधान से लाभार्थी परिवार द्वारा किया गया ‌रविवार को भगवान महावीर स्वामी जी का जन्म वाचंन समारोह सकल धर्मनाथ जैन श्री संघ द्वारा दोपहर 1:30 बजे हर्षोल्लाह के साथ मनाया जाएगा जिसमें त्रिशला माता द्वारा देखे गए14 महासपना एवं पालना जी का चढ़ावा बोला जाएगा पश्चात परमात्मा की आरती सकल जैन श्री संघ के सुबह के स्वल्पाहार एवं संध्या को सा धार्मिक वात्सल्य का आयोजन जैन भवन में किया जाएगा एवं रात्रि में प्रभु भक्ति एक शाम प्रभु महावीर के नाम भक्ति संध्या का भव्य आयोजन संगीतकार ऋषभ जैन राणावत सचिन भंडारी द्वारा किया जाएगा उक्त कार्यक्रम  वर्धमान स्वाध्याय मंडल के स्वाध्याय बंधु सचिन भंडारी एवं ऋषभ जैन राणावत के सानिध्य में संपन्न किया जा रहे हैं उक्त जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी सचिन भंडारी ने दी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes