तेंदूखेड़ा ===तेंदूखेड़ा मुख्यालय से 25किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत मगदुपुरा के आश्रित ग्राम जनकपुरा एवं मगदुपुरा के लोगो के अंतिम संस्कार के लिए दोनो ग्रामो में खाली पड़ी जमीन में सरकार के द्वारा
लाखों रूपये की लागत से एक शांति धाम लगभग 5 वर्ष पहले ग्राम पंचायत ने बनाया था। मगर आज देखे तो उसके सारे टीन हवा मे उड गए कुछ वही सिमट के रह गए है।जिन लोहे के खम्भो पर टीन शेड खड़ा था वे भी झुक गए है बहुत जल्द धरासाई हो जाएगा।
स्थानीय लोगो ने बताया है की पुराने सरपंच, सचिव ने इसे घटिया मटेरियल से बनवाया इसलिए एक वर्ष बाद वे हवा मे उखड़ का उड़ गए ओर कुछ उसी फ्रेम मे लटके हुए है। लोगो ने बताया है की लगभग तीन वर्षो से शांति धाम ऐसे ही स्थिति है ओर हम लोगो ने सरपंच, सचिव से कई बार कह दिया है की शांति धाम की रिपेरिंग करवाए मगर दोनों ने अनसुनी कर दी है। हम लोगो को अंतिम संस्कार करने में बड़ी दिक्कत होती है।
अभी वारिश का सीजन है हम लोगो को पन्नी तिरपाल लगाकर अंतिम संस्कार करना पड़ता है। शांति धाम पर साफ सफाई नही है जहाँ पर अर्थी सजाई जाती है एवं परिक्रमा लगाई जाती है वहा पर कटीली झाड़ियों उग आई है जिससे अंतिम संस्कार वहा पर होना सम्भव ही नही है।
लोगो ने सरपंच सचिव पर आरोप लगाए है की कई तरह के विकास कार्य एवं पुराने कार्यो की रिपेरिंग पंचायत स्तर पर होती है मगर मगदुपुरा के सरपंच एवं सचिव इस बारे में सोच ही नही रहे हैं।
हम सरकार से चाहते है की शांति धाम को तुरंत ठीक करवाए ताकि वारिश मे एवं अन्य दिनों में कोई परेशानी ना बने।
वर्तमान सरपंच बलि राम अहिरवार ने बताया है कि यह शांति धाम मेरे कार्यकाल से एक वर्ष पूर्व का इसकी एक बार रूपेरियरिंग हो चुकी है अगर शासन पाचवे वित्त का राशि स्वीकृत करती है तो सुधार कार्य सम्भव है

