लक्ष्मण रैकवार तेंदूखेड़ा
तेंदूखेड़ा---तेंदूखेड़ा का ह्रदय स्थल कहे जाने वाली पंचवटी इस समय जगह की कमी से जूझ रही है।पंचवटी में विभिन्न देवी देवताओं सीताराम जी, राधा कृष्ण जी, शंकर पार्वती जी, श्री हनुमान जी, शनि देव महराज जी, के पांच से अधिक मन्दिर बने हुए हैं।सारे मन्दिर नगर के बीचो बीच बने होने से इसकी प्रमुखता बढ़ जाती है और सुबह शाम भक्तो का तांता लगा रहता हैं जिसके भीड़ बनी रहती है।पंच वटी में कई प्रकार के छोटे बड़े धार्मिक आयोजन के साथ भजन कीर्तन एवं भंडारे होते रहते हैं।इन सब कार्यक्रमो के लिये जगह लगती है जो आज की स्थिति में कम पड़ रही है।पंचवटी मन्दिर के चारो ओर रहवासि शासकीय मकान बने हुए हैं जिनमे शासकीय कर्मचारी रहते हैं।कार्यक्रमो के लिये न्यायालय के पीछे जो कुआ बना हुआ है वहा खाली जमीन पड़ी थी जिसमे कुछ जमीन जनपद की थी उस जमीन का उपयोग पार्किंग एवं भंडारे के लिये करते थे जिससे पंचवटी में होने वाले धर्मिक आयोजनों में कोई परेशानी होती नही थी लेकिन अभी पिछले महीने लोक निर्माण विभाग के द्वारा बिना नपाई करते हुए जनपद की खाली पड़ी जमीन को अपने कब्जे में लेते हुए एक बाउंड्री बना ली है जिससे मन्दिर में अचानक जगह की कमी हो गयी हैं जब बाउंड्री बॉल बनाई जा रही थी तब कालोनी वासियो के द्वारा इसका विरोध किया गया था,मगर शासन प्रशासन के द्वारा कोई सुनवाई नही की ओर बिना सोचे समझे बाउंड्री बना दी हैं।आज पंचवटी में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है जो कि यादव महासभा के द्वारा हर साल मनाया जाता है
।इस आयोजन में क्षेत्र के सामाजिक लोग एवं क्षेत्र की जनता सैकड़ो की संख्या में मौजूद रहती है।इस कार्यक्रम ने इस वर्ष कुएं की ओर से बाउंड्री बॉल बन जाने से जगह कम है जिससे मन्दिर के तीन ओर वाहन खड़े हुए है मुख्य मार्ग पर झांकियों से सजे रथ खड़े हुए हैं ल्गभग तीन घण्टे वह रास्ता जाम रहा था।नगर का वह रास्ता एक मुख्य रास्ता है।मन्दिर के पीछे माननीय सिविल न्यायालय, सिचाई विभाग, खरे अस्पताल, बना हुआ है वही इस रास्ते से आप पावर हाउस जनपद एवम अन्य कार्यालयों तक जा सकते हैं लेकिन आज के दिन उस रास्ते पर जाम जैसे हालात बने हुए हैं।ब्लाक कालोनी के वासियो ने बताया है कि अगर बाउंड्री बनाते समय जनपद की जगह छोड़ दी जाती तो पार्किंग के लिये पर्याप्त जगह बचती लेकिन शासन के द्वारा ऐसा नही किया गया।
अनुविभागीय अधिकारी सौरभ गन्दर्भ ने बताया है कि वह बाउंड्री जरूरी थी वहां पर न्याधीश महोदय के साथ अन्य अधिकारी भी रहते हैं रात को अनैतिक गतिविधियां होती थी इसलिये बनाई गई थी में टी आई को भेज कर पार्किंग सुधरवाता हु


