नौरोजाबाद// उमरिया
मदनलाल बर्मन की रिपोर्ट
इसी पर्व को लेकर श्री कृष्ण भगवान की बाल लीलाओं को याद करते हुए नरवार 29 में लगातार 23 वर्षों से श्री कृष्ण भगवान का जन्म उत्सव जश्न मटकी फोड़ प्रतियोगिता के रूप में मनाया जाता है श्री हनुमान मंदिर प्रांगण पर।नन्हे मुन्ने बच्चों की आंखों में पट्टी बांधकर मटकी तक पहुंच,कर डंडे के सहारे मटकी फोड़ी जाती है और जो इस प्रतियोगिता में मटकी तोड़ता है उसे पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है
इस वर्ष मटकी फोड़ प्रतियोगिता का पर्व कुछ विशेष ही रहा। मां काली मंदिर प्रांगण पर,खेर माता प्रांगण पर भी मटकी फोड़ प्रतियोगिता रखा गया जिसमें ऊंचाइयों में रस्सी के सहारे मटकी को बांधकर बाल युवाओं के टीम के माध्यम से एक दूसरे के कंधे से मटकी तक पहुंच कर मटकी फोड़ी गई। मटकी फोड़ का कार्यक्रम मनमोहक दृश्य देखने को मिला और यह एक आकर्षण का केंद्र रहा औ डीजे के साउंड पर नृत्य भी किया गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने पर भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया।


