खेमराज सिंह बनाफरे
बालाघाट जिले के लांजी तहसील के अंतर्गत ग्राम टेडवा में संचालित अंग्रेजी एवं देसी शराब दुकान से दुकानदार के द्वारा अवैध शराब सप्लाई करवा जा रहा है आपको बता दें कि अवैध शराब का सप्लाई ग्राम डोरली, बोलेगांव भानेगांव एवं मोहझरी एवं अन्य ग्रामों में अपने सप्लायर के माध्यम से अवैध शराब सप्लाई करवाया जा रहा है जबकि मध्य प्रदेश शासन के द्वारा जिस ग्राम के लिए अनुमति प्रदान की जाती है उसी ग्राम में शराब भट्टी का संचालन होना चाहिए किंतु ठेकेदार द्वारा नियम को त्याग कर अपनी सब अपने सप्लायर के माध्यम से शराब का अवैध कारोबार करवाया जा रहे हैं जिसके कारण ग्रामीण अंचल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं पर बुरी असर पड़ रहा है किसी ग्राम में तो स्कूल के सामने ही अवैध कारोबारी संचालित है फिर भी स्थानीय आबकारी विभाग के द्वारा अनदेखा किया जा रहा है जिसके कारण अवैध शराब कारोबारी के हौसले दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं क्योंकि गांव गांव में शराब बिक्री होने पर से दुर्घटनाएं बहुत हो रही है
सामाजिक एवं धार्मिक प्रथाओ पर खतरनाक असर पड़ रहा है फिर भी फिर भी आबकारी विभाग मौन है

