Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

“बाढ़ से बेहाल गंगापार: पांचाल घाट पर सड़क पर हो रहे अंतिम संस्कार को देख भावुक हुए भाजपा नेता विकास राजपूत”-NN81

फर्रुखाबाद । जिले में आई बाढ़ की विभीषिका ने गंगापार क्षेत्र के लोगों को गहरी कठिनाई में डाल दिया है। भाजपा नेता विकास राजपूत ने शुक्रवार को पांचाल घाट का दौरा किया, जहां उन्होंने देखा कि बाढ़ के कारण लोग मजबूर होकर सड़कों पर खुले में शवों का अंतिम संस्कार कर रहे हैं। इस दृश्य को देखकर वे भावुक हो उठे।राजपूत ने हमारे संवाददाता से बातचीत में कहा कि “आज़ादी के 78 वर्ष बाद भी गंगापार की बड़ी आबादी के लिए स्थायी अन्त्योष्टि स्थल उपलब्ध नहीं है। यह स्थिति बेहद चिंताजनक और पीड़ादायक है।

उन्होंने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि “जिला प्रशासन ने गंगा के एक किनारे पर अन्त्योष्टि स्थलों के शेड बनाए हैं, लेकिन दूसरी ओर की बड़ी आबादी आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। बाढ़ के दिनों में लोगों को खुले में शव जलाने की विवशता कलयुग की पराकाष्ठा है।”भाजपा नेता ने सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि गंगा के दूसरी ओर भी पक्के अन्त्योष्टि स्थल और शेड का निर्माण तत्काल कराया जाए, ताकि गंगापार के लोग बरसात और बाढ़ के समय खुले में अपने परिजनों का अंतिम संस्कार करने को मजबूर न हों।

फर्रुखाबाद रिपोटर शांताराम राजपूत

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes