Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

खंड मार की मऊ, नानीपुरा, में विहिप का स्थापना दिवस मनाया गया -NN81

न्यूज नेशन ब्यूरो 

जिला गुना मध्यप्रदेश 


स्थापना दिवस का कार्यक्रम हुआ संपन्न 


जिसमें मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण ओझा जिला सह मंत्री राजेंद्र सिंह कुशवाहा विशेष रूप से उपस्थित रहे

 सर्वप्रथम भगवान रामदरबार के पूजन पद्धति के  साथ स्थापना दिवस कार्यक्रम प्रारंभ हुआ जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण ओझा जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना 1964 में कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर चिन्मयानंद जी के संदीपनी  आश्रम में सभी साधु संतों की उपस्थिति में विश्व हिंदू परिषद की स्थापना  हुई साथ ही भगवान राम के चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहां की भगवान राम ने त्रेता युग में निषाद राज मित्रता की एवं माता शबरी की कुटिया में जाकर झूठे बेरों का भोग लगाया हम सब हिंदू जात-पात को छोड़कर एक होकर कार्य करेंसाथ ही प्रति मंगलवार को सत्संग प्रारंभ करवाया   कार्यक्रम के दौरान विहिप गुना उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण ओझा ने बताया  VHP की स्थापना 1964 में एमएस गोलवलकर और एसएस आप्टे ने स्वामी चिन्मयानंद के सहयोग से की थी। इसका घोषित उद्देश्य "हिंदू समाज को संगठित करना, समेकित करना और हिंदू धर्म की सेवा और रक्षा करना" है। 

साथ ही जिले के सह मंत्री राजेंद्र कुशवाह ने बताया कि भारतीय संस्कृति अनादि काल से विश्व बंधुत्व की भावना को लेकर "सर्वे भवंतु सुखिनः" की उद्धार विचारधारा को जन-जन में प्रतिष्ठित करने का कार्य करते रही है, इसी कारण प्राचीन काल से ही भारत के प्रति विश्व समुदाय का आदर और श्रद्धा का भाव रहा है। हिंदू समाज समरस एवं समृद्ध था अपितु मुस्लिम आक्रांताओं के आगमन के बाद हिंदू समाज की एकता व अखंडता को तार-तार कर उसे जातिवादी, क्षेत्रवादी, भाषावादी व मत-पंथ-संप्रदाय वादी विभेदों में बांट कर पहले मुगलों  ने और फिर अंग्रेजों ने भारत पर शासन कियाविपत्ति चाहे अनगिनत आईं, किंतु यहां के हिंदू समाज में न तो ज्ञान की, न वीरता व पौरुष की, न धैर्य की और न धर्म की कभी न्यूनता हुई। हिंदू समाज ने विधर्मियों के विरुद्ध क्षमता से भी अधिक प्रतिकार व वीरता का परिचय दिया, फिर भी आक्रांताओं के दमन से अपने आपको नहीं बचा पाए एवं सैकड़ों वर्ष तक पराधीनता का दंश झेलते रहे लेकिन अब समय बदल चुका है विश्व हिंदू परिषद की स्थापना का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित और जागृत करने, उसके स्वत्वों, मानबिंदुओं तथा जीवन मूल्यों की रक्षा व संवर्धन करने तथा विदेशस्थ हिंदुओं से संपर्क स्थापित कर उन्हें सांस्कृतिक रूप से सुदृढ़ बनाने व उनकी सहायता करना था। आज विहिप सेवा कार्य में भी जुटी है। लोगों को हिंदुत्व से  जोड़ने का काम निरंतर कर रही है 

राजेंद्र सिंह कुशवाहा जी द्वारा नानीपुरा में खंड टीम की घोषणा की गई साथ ही बुढ़ा खेड़ा पालपुर बन्ना खेड़ा गोपालगढ़ खैरी खाता कार्यकर्ताओं से संपर्क किया कार्यक्रम में सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे

कार्यक्रम में जिला सह मंत्री उमरी खंड से रानू महाराज एवं अन्य कार्यकर्ता  उपस्थित रहे 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes