Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

अवैध मादक पदार्थ से भरा वाहन कुएं में गिरा, मौके पर पहुंची रठांजना थाना पुलिस, JCB की मदद से कुछ कट्टे निकाले बाहर, कार्यवाही जारी,-NN81

रिपोर्टर प्रवीण सिंह चुंडावत 

लोकेशन प्रतापगढ राजस्थान 



प्रतापगढ़। रठांजना थाना क्षेत्र के थड़ा गांव के समीप पिपलियामंडी-थडा मार्ग पर शुक्रवार शाम करीब 5 बजे चार पहिया एक वाहन बिना मुंडेर के कुएं में जा गिरा।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वाहन में अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा भरा हुआ बताया जा रहा है।सूचना मिलते ही रठांजना पुलिस मौके पर पहुंची और डोडाचूरा के कुछ कट्टे पुलिस ने JCB की मदद से कुएं से बाहर निकाले।व वाहन को कुएं से बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की। कुएं में पानी भरे होने से वाहन निकालने में कठिनाई आ रही है, जिस कारण पुलिस की टीम पहले पानी बाहर निकालने का प्रयास कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस वाहन को निकालने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा कितना है और वाहन में कोई व्यक्ति तो नहीं है। वाहन कौन सा है और किसी व्यक्ति की मौत तो नहीं हुई है। इसकी जानकारी सामने आना अभी बाकी है।पुलिस ने पानी के अन्दर चलने वाले कैमरे से भी देखने का प्रयास किया जिसमे पानी के अन्दर कुछ साफ दिखाई नहीं दिया पुलिस के द्वारा कुएं के अंदर चार मोटरे डाल कर पानी तोड़ने की कवायद जारी है।

रात्रि 11 बजे तक कुएं के अंदर कोनसा वाहन है और वाहन के अंदर कोई है या नहीं इसकी कोई जानकारी नहीं मिली।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes