लोकेशन झाँसी
रिपोर्टर सतेन्द्र कुमार
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित अटल आवासीय परीक्षा में प्राथमिक विद्यालय मगरवारा ब्लॉक बंगरा जिला झांसी से कक्षा 5 में अध्यनरत रहते हुए छात्राएं अनुष्का शर्मा सुपुत्री हितेश शर्मा, छवि एवं शुभि सुपुत्रियां राजेंद्र द्वारा अव्वल नंबर से परीक्षा उत्तीर्ण की गई एवं कक्षा 6 में अटल आवासीय विद्यालय ललितपुर में अध्यनरत है जिनके स्वयं के सफल प्रयास की सराहना के साथ उज्जवल भविष्य की कामना की जाती है एवं जो उनके कुशल मार्गदाता शिक्षिकाएं अंजना बाजपेई ,सुनीता शर्मा सरिता शर्मा अनुपमा अग्रवाल सीमा वर्मा पुष्पा भटनागर एवं अंजू के अथक परिश्रम का परिणाम है उक्त शिक्षकों की मेहनत को प्राथमिक विद्यालय मगरवारा के प्रधानाध्यापक अखिलेश प्रकाश श्रीवास्तव विद्यालय के सफल प्रबंधन की पूंजी बताया गया साथ ही विद्यालय मैं 15 अगस्त के शुभ अवसर पर उक्त सफल बच्चियों के माता-पिता को मंच पर सम्मानित किया गया साथ में गांव का नाम रोशन करने वाली विद्यालय की पूर्व छात्रा पूर्वी सुपुत्री जगपाल जिसने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में चयन होने एवं छात्र अंश प्रताप सिंह सुपुत्र ईश्वर सिंह द्वारा रेलवे विभाग में टेक्नीशियन पद प्राप्त करने छात्र-छात्राओं के माता-पिता को मंच पर अखिलेश प्रकाश श्रीवास्तव प्रधानअध्यापक द्वारा शाल उड़ा कर सम्मानित किया गया

