हरदा जिले कि तहसील सिराली।
नगर के पुराने बस स्टैंड पर रविवार की सुबह के समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब टायरों में हवा भरने वाला कंप्रेसर अचानक जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के दुकानदार और राहगीर घबराकर इधर-उधर भागने लगे।
गनीमत रही कि धमाके के समय आसपास खड़े लोग कुछ दूरी पर थे, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाके के दौरान चिंगारियाँ और धुआँ निकलने से मौके पर कुछ देर तक दहशत का माहौल बना रहा।
स्थानीय नागरिकों ने चिंता जताते हुए कहा कि ऐसे उपकरणों की समय-समय पर जांच और मरम्मत आवश्यक है, अन्यथा भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है। घटना के बाद क्षतिग्रस्त कंप्रेसर को हटाकर आसपास की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
