Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

रामगढ़ में अवैध क्लीनिकों पर कार्रवाई: दो क्लीनिकों को सील किया, दवाइयां और उपकरण जब्त; गर्भवती महिला को सरकारी अस्पताल भेजा - NN81



 अमित भारद्वाज

अलवर के सीएमएचओ योगेंद्र शर्मा और डिप्टी सीएमएचओ महेश बैरवा ने रामगढ़ में अवैध क्लीनिकों के खिलाफ कार्रवाई की। गोविंदगढ़-आलावा रोड स्थित जीवा नर्सिंग होम पर पहली छापेमारी की गई। यहां एक आवास में नर्सिंग होम चल रहा था।नर्सिंग होम के संचालक आबिद खान मौके पर मिले। एएनएम रूबी एक गर्भवती महिला का इलाज कर रही थी। सीएमएचओ ने गर्भवती महिला को तत्काल रामगढ़ उपजिला अस्पताल भिजवाया। जांच में एक कमरे में मरीजों को भर्ती करने के लिए बेड मिले। साथ ही गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी के सबूत भी मिले।इसके बाद टीम ने सुधा नर्सिंग होम का निरीक्षण किया। वहां दो महिलाएं इलाज के लिए बैठी थीं। दोनों क्लीनिकों से इलाज के उपकरण और दवाइयां जब्त कर ताला लगा दिया गया। क्लीनिक संचालकों को दो दिन में सभी दस्तावेज पेश करने के निर्देश दिए गए।टीम ने बगड तिराया स्थित सहारा हॉस्पिटल में भी छापेमारी की। वहां के डॉक्टरों को भी दो दिन में हॉस्पिटल के दस्तावेज और अन्य कागजात पेश करने को कहा गया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes