Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

उपायुक्त, पाकुड़ श्री मनीष कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर आयुर्विद्या कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया



सूचना भवन सभागार में आयुष विभाग द्वारा संचालित आयुर्विद्या कार्यक्रम में 39 योग प्रशिक्षक को योग कीट दिया गया।  उपायुक्त पाकुड़ ने योग प्रशिक्षक से कहा योग से निरोध कीजिए। 

पाकुड़ जिला ब्यूरो कृष्णकांत साहा

उपायुक्त, पाकुड़ के हाथो से आयुर्विद्या कार्यक्रम में 39 योग प्रशिक्षक को योग कीट दिया गया जिसमें ब्लूटूथ माइक, ब्लूटूथ स्पीकर, दरी, योग मैट एवं रजिस्टर आदि का वितरण किया गया और उपायुक्त ने सभी योग  प्रशिक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए उपायुक्त पाकुड़ ने यह कहा की पूरा पाकुड़ को योग मय बनाना है साथ ही उन्होंने यह भी कहा की  पाकुड़ में आयुष पद्धति एवं योग को जन- जन तक पहुंचाना है साथ ही कार्य योजना के अनुसार स्कूल के अतिरिक्त पंचायत भवन , सामुदायिक भवन आदि जगहों पर भी योग शिविर लगाना है।

 

योग प्रशिक्षक के द्वारा बताया गया कि अगर मनुष्य अपनी जीवन शैली में सुधार कर लेता है तो वह रोग मुक्त जीवन यापन कर सकता है अगर मनुष्य रोजाना 30 मिनट योग और संतुलित आहार का प्रयोग करें तो वह स्वस्थ रह सकता है यह एक मूल मंत्र है स्वस्थ रहने का। 


 मौके पर जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी, पाकुड़ डॉक्टर विपिन चंद्र गुप्ता, जिला कार्यक्रम प्रबंधक आयुष डॉ सुजीत कुमार चौहान, डॉ अबूतालिब शेख, डॉ कुलेश कुमार सहित आयुष कार्यालय के सभी कर्मी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes