रानीतराई में कांग्रेस कार्यकर्ता बैठक में जोश भरे आईसीसी महासचिव भूपेश बघेल
रानीतराई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर के संगठन सृजन अभियान अंतर्गत कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक में एआईसीसी महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि “संगठन सर्वोपरि है, कांग्रेस सभी वर्गों के हितों की लड़ाई लड़ रही है। संविधान आज खतरे में है, इसलिए हमें ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ का नारा बुलंद करना होगा।”
उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य की ट्रिपल इंजन सरकार पूरी तरह विफल है। किसान, मजदूर, कर्मचारी, अधिकारी, व्यापारी, आदिवासी, महिलाएं—सभी वर्ग कुशासन का दंश झेल रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि वे जनता के सुख-दुख और समस्याओं के साथ खड़े रहें।
बैठक में पीसीसी महामंत्री राजेंद्र साहू ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए हर मुद्दे पर गंभीरता से लड़ाई लड़नी होगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने संगठन सृजन की प्रक्रिया की जानकारी दी। ब्लॉक प्रभारी अशोक साहू ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में एकजुट होकर पार्टी का हाथ मजबूत करने का आह्वान किया।
बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसजन, महिला एवं युवा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इनमें आशीष वर्मा, कौशल चंद्राकर, राजेश ठाकुर, सोहन जोशी, नोमिन ठाकुर, अजय साहू, दिनेश साहू, सत्यनारायण टिकरिहा, हेमू सोनकर, मूलचंद साहू, सतीश वर्मा, देवेंद्र गेडाम, भोज रघुवंशी, गणेश साहू, डॉ. ईश्वर निषाद, सागर सिन्हा, द्रोपदी साहू, प्रेमलाल साहू, सुमित विश्वकर्मा सहित ब्लॉक के समस्त कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
