Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

हत्या की नियत से हमला करने वाले तीनों आरोपियों को लांजी पुलिस ने 3 घंटे में किया गिरफ्तार।-NN81


लांजी, बालाघाट

खेमराज सिंह बनाफरे

पुलिस अधीक्षक बालाघाट आदित्य मिश्रा द्वारा जिले में चल रही अवैध गतिविधियों एवं अपराधों की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही करने हेतु लगातार आदेशित किया जा रहा है तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैहर आदर्शकांत शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालाघाट राकेश पन्द्रो एवं अनुविभागी अधिकारी पुलिस लांजी ओम प्रकाश द्वारा भी लगातार प्रभारी कार्यवाही करने के संबंध में मार्गदर्शन दिए जा रहे है।

दिनांक 18/ 8 /2025 कि फरियादी दुर्गेश रावते  पिता गुलाब  रावते जाति कुनबी उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम सवारी कला थाना लांजी द्वारा रिपोर्ट लेख कराया की ग्राम सवारी कला में गणेश मंदिर के पास  लोकेश कामडे, सतीश कामडे, धनीराम कामडे तीनों आये और मेरे परिवारवालों के क्यों बात करता है क्यों बात करता है कहकर तीनों ने पीड़ित को मां बहन की गंदी-गंदी अश्लील गाली देते हुए लाठी एवं डंडा से जान से मारने की नियत से हमला कर दिया  जिससे सिर में गंभीर चोट और खून निकला एवं शरीर से अन्य जगह भी चोटें आई है फरियादी के द्वारा उक्त तीनों के विरुद्ध रिपोर्ट लेख करने पर थाना लांजी में अपराध क्रमांक 193/2025 धारा 296,109,3 (5) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अनुविभागी अधिकारी पुलिस लांजी ओमप्रकाश के द्वारा तत्काल टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया प्रकरण के आरोपिगण फरार होने की फिराद में जिन्हें मुखबिर की सूचना पर सूझबूझ व सहयोग से तीनों आरोपी गण लोकेश कामडे,सतीश कामडे, धनीराम कामडे को  गिरफ्तार किया गया एवं घटना में प्रयुक्त आलाजर्रर जप्त किया गया जिन्हें माननीय न्यायालय पेश किया गया।

सराहनीय भूमिका-उक्त कार्यवाही में थाना लांजी से थाना प्रभारी उनि संजय सिंह किरार, उनि विधि पांडेय, आर आशुतोष, आर दिलीप यादव, आर चेतन सोनी, आर सुजीत पाल, रूपसिंह रावत आर पवन धाकड़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes