Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

रहटगांव के रोजगार मेले में 31 युवाओं का चयन हुआ-NN81

संवाददाता देवेंद्र चावडा 

लोकेशन टिमरनी एमपी 

म.प्र.डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन हरदा द्वारा ग्रामीण बेरोजगार युवक युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को ग्राम पंचायत भवन रहटगांव में रोजगार मेला आयोजित किया गया। 

इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनीयो ने सहभागिता की । इसमें मुख्य रूप से एसआईएस नीमच, शिवशक्ति बायोटैक भोपाल, एवं टाटा मोटर्स अहमदाबाद, प्रतिभा सिंटेक्स पीथमपुर, ट्राईडेंट बुधनी, वर्धमान फैब्रिक बुधनी, ने ऑनलाइन उपस्थित रहकर युवाओं का भी चयन किया गया। रोजगार मेले में 63 बेरोजगार युवक युवतियों ने अपना पंजीयन कराया, जिसमे से 31 युवकों को विभिन्न कंपनियो व संस्थाओं द्वारा रोजगार एवं प्रशिक्षण के लिये चयन किया गया। मेले में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक  राधेश्याम जाट, प्रभारी विकासखंड प्रबंधक अभिजीत मिश्रा एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes