NEWS NATION 81
संवाददाता- गजेंद्र पटेल
लोकेशन जिला मंडला
एंकर - तहसील विधिक सेवा समिति भुआ बिछिया द्वारा शासकीय सीनियर बालक आदिवासी छात्रावास अंजनियां में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया इस दौरान तहसील विधिक सेवा समिति की अध्यक्ष एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी मीनल गजबीर द्वारा छात्रावासी छात्रों को उनके मौलिक अधिकार तथा मौलिक कर्तव्यों की जानकारी दी गई।
मजिस्ट्रेट श्रीमति गजबीर नें छात्रों को विधिक सहायता प्राप्त करने एवं अन्य विषयों पर सरल शब्दों में जानकारी दी गई।कार्यक्रम के पश्चात छात्रावास परिसर में फलदार पौधों का रोपण भी किया गया कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ हुआ बिछिया के अध्यक्ष विजय चौरसिया सचिव पीयूष पांडेय सदस्य विनय यादव नंदलाल झरिया रामकुमार यादव योगेश तेकाम पीएलबी तारेंद्र झरिया छात्रावास अधीक्षक राजाराम उईके तथा छात्र उपस्थित थे।


