Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

तलाम, 20 अगस्त। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा यात्रियों की सुरक्षा एवं रेलवे संपत्ति की रक्षा के लिए निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।-NN81

 सीहोर शरद शर्मा 


रतलाम, 20 अगस्त। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ)

द्वारा यात्रियों की सुरक्षा एवं रेलवे संपत्ति की रक्षा के लिए निरंतर

प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा संचालित विभिन्‍न

अभियानों  जैसे ऑपरेशन नन्‍हें फ़रिश्‍ते, ऑपरेशन अमानत, ऑपरेशन रेल

सुरक्षा, ऑपरेशन सतर्क के तहत उल्लेखनीय सफलताएँ अर्जित की गई हैं।

रतलाम मंडल पर मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्‍वनी कुमार के कुशल मार्गदर्शन

एवं वरिष्‍ठ मंडल सुरक्षा आयुक्‍त श्री रामराज मीना के सशक्‍त निर्देशन

में रेल सुरक्षा बल के जवानों ने  इस वर्ष 2025 में जनवरी से जुलाई तक

काफी सराहनीय कार्य किया है। रेलवे सुरक्षा बल के जवानों की तत्‍परता एवं

ड्यूटी के दौरान सतर्कता के कारण जहॉं अपने परिवार से बिछड़े हुए बच्‍चों

को उनके परिवार से मिलाने का कार्य किया हैं वहीं ऑपरेशन जीवन रक्षा के

तहत यात्रियों जान बचाकर एक देव तुल्‍य कार्य को भी अंजाम दिया है।

रेलवे अधिनियम के विभिन्‍न धाराओं के अंतर्गत रतलाम मंडल पर इस वर्ष

जनवरी से जुलाई 2025 तक कुल 20,227 प्रकरण दर्ज कर 20,131 व्यक्तियों को

गिरफ्तार किया गया तथा ₹44,69,920/- का जुर्माना वसूला गया। ऑपरेशन रेल

सुरक्षा के अंतर्गत रेलवे संपत्ति की चोरी से संबंधित 32 प्रकरण दर्ज कर

₹4,02,879/- की संपत्ति बरामद की गई तथा 72 बाहरी व्यक्तियों को गिरफ्तार

किया गया। इसी प्रकार ऑपरेशन उपलब्ध के तहत रेलवे अधिनियम की धारा 143 के

अंतर्गत 12 प्रकरण दर्ज कर 16 दलालों को गिरफ्तार किया गया।

मानवीय पहल के रूप में भी आरपीएफ ने सराहनीय कार्य किए हैं। ऑपरेशन

नन्हें फ़रिश्ते के अंतर्गत 95 असहाय एवं लापता नाबालिग बच्चों को

सुरक्षित बचाकर उनके परिजनों, चाइल्‍ड हेल्‍पलाइन या पुलिस को सौंपा गया।

इसी प्रकार ऑपरेशन डिग्निटी के अंतर्गत 31 असहाय महिलाओं एवं पुरुषों को

बचाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया। वहीं ऑपरेशन अमानत के दौरान

यात्रियों का खोया अथवा लावारिस पाया गया 569 सामान, जिसकी कीमत

₹87,14,611/- थी, आरपीएफ द्वारा उनके वास्तविक मालिकों को लौटाया गया।

अवैध गतिविधियों की रोकथाम में भी उल्लेखनीय सफलता मिली। ऑपरेशन सतर्क के

अंतर्गत आरपीएफ ने 11 मामलों में अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों की

बरामदगी की, जिनकी कीमत ₹37,88,725/- आँकी गई और 13 व्यक्तियों को

गिरफ्तार कर जीआरपी को आगे की कार्यवाही हेतु सौंपा गया। इसके अतिरिक्त

ऑपरेशन जीवन रक्षा के दौरान 4 व्यक्तियों को समय पर बचाकर उनकी जान बचाई

गई

रेलवे परिसरों की सुरक्षा हेतु चलाए गए ऑपरेशन रेल प्रहरी में कुल 9

प्रकरण दर्ज किए गए और आरोपियों को जीआरपी/स्थानीय पुलिस को सौंपा गया।

साथ ही ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत यात्री सामानों के चोरी से संबंधित

कुल 30  के प्रकरणों में 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई

हेतु जीआरपी को सौंपा गया।

रतलाम मंडल के आरपीएफ द्वारा की गई ये सभी कार्यवाहियाँ यात्रियों की

सुरक्षा, रेलवे संपत्ति की रक्षा तथा मानवीय दायित्वों के निर्वहन की

दिशा में एक सशक्त पहल हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes