लोकेशन बालाघाट मध्य प्रदेश
संवाददाता मंजीत भीमटे
बालाघाट जिले के बिरसा तहसील के ग्राम सालेवाड़ा में बिना चिकित्सकीय योग्यता के इलाज करने वाले सुसंता विश्वास के क्लिनिक पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई कर दी।
कार्रवाई में बड़ी मात्रा में एलोपैथिक दवाइयाँ और इंजेक्शन जब्त किए गए हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परेश उपलप ने जानकारी दी कि
डॉ. ऋत्विक पटेल (जिला कुष्ठ अधिकारी) के नेतृत्व में तहसीलदार बालाघाट और थाना प्रभारी बिरसा की संयुक्त टीम ने छापा मारा।
जांच में पाया गया कि सुसंता विश्वास पिछले डेढ़ साल से बिना किसी चिकित्सकीय योग्यता के लोगों का इलाज, इंजेक्शन और ड्रिप लगाना जैसे कार्य कर रहा था।
मौके से दवाइयों से भरे दो बैग बरामद किए गए, जिन्हें टीम ने जब्त कर लिया।योग्यता के सबूत पेश नहीं कर पायाजांच टीम ने जब उससे चिकित्सकीय डिग्री और अन्य अभिलेख मांगे, तो वह कोई भी प्रमाण पत्र पेश नहीं कर सका।
उसका कहना था कि सारे दस्तावेज कोलकाता में घर पर रखे हैं, और परिवार वालों के पास स्मार्टफोन नहीं है, इसलिए व्हाट्सऐप पर भी नहीं भेज सकता।जांच में साफ हो गया कि सुसंता विश्वास अवैध रूप से चिकित्सा व्यवसाय कर रहा था।इस पर मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान परिषद अधिनियम का उल्लंघन मानते हुए थाना प्रभारी बिरसा को कठोर वैधानिक कार्यवाही करने के लिए पत्र लिखा गया है।
यह मामला ग्रामीण अंचल में अवैध डॉक्टरों की बढ़ती समस्या और मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ का बड़ा उदाहरण है


