जनपद C के जिलाधिकारी ने पुराने बस अड्डे और सैटेलाइट बस अड्डे का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने सौंदर्यीकरण, फिनिशिंग और फर्श निर्माण सहित सभी कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अभियंताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए पुराने बस अड्डे पर जनपद के तीनों अमर शहीदों के नाम और उनके चित्र अंकित करने का निर्देश दिया गया है, जिससे उनकी शौर्यगाथा को सम्मान मिल सके जिलाधिकारी ने सोलर सिस्टम और एसी की कार्यप्रणाली की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए बस अड्डे के सामने पड़ी खाली भूमि पर इंटरलॉकिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरे कराए जा रहे हैं ताकि 15 सितंबर तक रोडवेज का पुराना बस अड्डा, वर्कशॉप और सैटेलाइट बस अड्डे जनता को समर्पित किए जा सकें इन कार्यों के पूरा होने से बसों का संचालन और अधिक सुगम होगा तथा शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को भी राहत मिलेगी। सैटेलाइट बस अड्डे के निर्माण से शहर के बाहरी इलाके में होने से ट्रैफिक दबाव कम होगा और यात्रियों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी
देवेंन्द्र पटेल व्यूरो चीफ शाहजहांपुर

