Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

उत्साह के साथ मनाया गया प्रवेश उत्सव - NN81


 बिलासपुर

सेमरताल-आज दिनांक 16-6-2025 को शा क पूर्व मा शाला एवं शा प्रा शाला सेमरताल के संयुक्त तत्वावधान में शानदार प्रवेश उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अभ्यागत 

ग्राम पंचायत सेमरताल के सरपंच धनित्तर सूर्यवंशी  प्रचार्य अनिल कुमार वर्मा  संकुल समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा जी,वरिष्ठ पत्रकार  उमाशंकर साहू शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष सतीश कुमार धीवर पंच प्रतिनिधि रामकिशोर यादव जी, के उपस्थिती में मां सरस्वती जी की पुजा अर्चना कर प्रवेश उत्सव का शुभारंभ किया गया।

नवप्रवेशी कक्षा पहली एवं कक्षा छठवीं के विद्यार्थियों का ग्राम प्रमुख एवं शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष, संकुल प्रभारी अनिल कुमार वर्मा प्रधान पाठक शांति तिर्की, प्रधान पाठक इंदिरा कश्यप ने विद्यार्थियों को माला एवं तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर शाला प्रवेश कराया गया।

 सरपंच धनित्तर सूर्यवंशी जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी विद्यार्थी गण को नियमित रूप से शाला आना है आप सभी को पढ़-लिखकर आगे बढ़ना है माता पिता का नाम रोशन करना है ।अच्छा शिक्षा से ही गुणवान बनते हैं।मान सम्मान  मिलता है। पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे होशियार 

खेलोगे कुदोगे तो होंगे खराब।

शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष सतीश कुमार धीवर जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर रहता है तब मन अच्छा लगता है, स्कूल साफ सुथरा रहे तब,पढ़ने का मन करता है अच्छे शिक्षक शिक्षिकाए है तब विद्यार्थी होशियार रहते संस्कारवान बनते हैं, इसलिए सभी विद्यार्थियों को चाहिए कि वे अपने खान पान को अच्छा रखे बाजार का मेगी,गुपचुप, से दुर रहे प्रतिदिन जल्दी उठकर माता पिता का प्रणाम करे नित्य प्रति दिन समय पर खाना खाए समय पर पढ़े -लिखे समय पर सोएं ।

प्राचार्य अनिल कुमार वर्मा जी ने विद्यार्थियों एवं शिक्षक -शिक्षिकाओं को अपने उद्बबोधन में कहा आप सब से अपेक्षा की जाती है कि स्कूल का जो समय है उसका विशेष ध्यान देवे कोई भी बिना आवेदन के अनुपस्थित न रहे।समय समय पर सभी जानकारी उपलब्ध कराये।

उपस्थित विद्यार्थियों को नवप्रवेशी विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आप लोग रोज स्कूल आईयेगा रोज आपको गीत, कविता, सुनायेंगे खेल खिलायेंगे, आप सभी के लिए शासन के द्वारा पुस्तक, ड्रेस एवं भोजन व्यवस्था की गई है 

अच्छे अच्छे शिक्षक भेज रहे हैं ताकि आप सभी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा जी ने विद्यार्थियों को प्रथम दिन ही अच्छी उपस्थिति के लिए बधाई दी और कहा कि प्रथम दिन अच्छा गया है तो आने वाला समय भी अच्छा ही रहेगा।

आप लोग नियमित स्कूल आईयेगा स्कूल में आनंद ही आनंद है।

अंत में आभार शांति तिर्की प्रधान पाठक शा क पूर्व मा शाला सेमरताल ने किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन सुमन राजेन्द्र कौशिक ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदीप कुमार मुखर्जी, अनिता बोरकर, क्रांति सिंगरोल, पद्मावती मरावी और समूह के सभी सदस्य रहे जिन्होंने सभी विद्यार्थियों को खीर पुड़ी खिलाया।

दोनों स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाए शुभा पांडेय, अनुपमा गौरहा,निलिमा निकोसे, राधा टडंन, शशि श्रीवास्तव, वीना ठाकुर, नमिता मिश्रा उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes