Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पथरिया ब्लाक के सभी ग्रामों को किया जाएगा मलेरिया रथ के माध्यम से जागरूक - NN81


पथरिया (दमोह) से मुकेश दुबे की रिपोर्ट 

दिनांक 16.06.2025 को श्रीमान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला मलेरिया अधिकारी दमोह के निर्देशानुसार आम जनमानस को मलेरिया बुखार डेंगू बुखार से बचाव हेतु मलेरिया डेंगू जागरूकता रथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदगुवा पहुंचा जिसका समस्त स्वास्थ्य कर्मचारियों  एवं आम जनमानस ग्राम सदगुवा ने स्वागत किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदगुवा में पदस्थ डॉक्टर पुष्पेंद्र त्रिपाठी डॉ दिनेश पटेल एवं मलेरिया निरीक्षक ओ पी साहू के द्वारा रथ को हरी झंडी दिखाकर जन जागरूकता के लिए रवाना किया गया उक्त मलेरिया रथ पथरिया ब्लाक के सभी ग्रामों में भ्रमण कर मलेरिया एवं डेंगू के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने का काम करेगा डॉक्टर त्रिपाठी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 1 जून से 30 जून तक मलेरिया निरोध माह मनाया जाता है और नागरिकों को मच्छर जन्य बीमारियों मलेरिया डेंगू चिकनगुनिया फाइलेरिया से बचाव के लिए जागरूक किया जाता है जिससे इन बीमारियों से लोगों को बचाया जा सके कार्यक्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदगुवा से समस्त कर्मचारी फार्मासिस्ट सतीश विश्वकर्मा संध्या बिसेन नर्सिंग ऑफिसर प्रमेश जड़िया एवं शिक्षा विभाग से श्री जितेश दुबे शिक्षक एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes