Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

रतनपुर में झूलेलाल मार्ग पर 18 लाख की लागत से आरसीसी रोड और नाली निर्माण का हुआ भूमिपूजन : NN81

 

लोकेशन - रतनपुर 

संवाददाता - सुधाकर तम्बोली 

रतनपुर में झूलेलाल मार्ग पर 18 लाख की लागत से आरसीसी रोड और नाली निर्माण का हुआ भूमिपूजन

नगरपालिका परिषद रतनपुर के वार्ड क्रमांक 04 में नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी होने जा रही है। वार्ड की सबसे प्रमुख और व्यस्त झूलेलाल मार्ग पर लगभग 18 लाख रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक आरसीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का औपचारिक भूमिपूजन किया गया।

इस विकास कार्य का शुभारंभ नगरपालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप एवं वार्ड पार्षद के कर-कमलों द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में संपन्न हुआ।

मुख्य मार्ग से जुड़ती है यह सड़क

वार्डवासियों ने बताया कि यह सड़क वार्ड की जीवनरेखा मानी जाती है, जो मुख्य मार्ग से होते हुए शिक्षक कॉलोनी और बड़ी बाजार को आपस में जोड़ती है। सड़क की खस्ताहाली और जलभराव की समस्या के कारण आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब आरसीसी सड़क और व्यवस्थित नाली के निर्माण से स्थानीय रहवासियों को आवाजाही में बड़ी राहत मिलेगी।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes