Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 272 अभ्यर्थियों का हुआ प्रारंभिक चयन : NN81


 संवाददाता : मंजीत मौर्य 

रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 272 अभ्यर्थियों का हुआ प्रारंभिक चयन

महराजगंज। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत मंगलवार, 18 नवंबर को महराजगंज जिले में विधानसभा स्तरीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिला सेवायोजन कार्यालय महराजगंज एवं स्व. भगवंत पटेल पानमती देवी पीजी कॉलेज, चन्द्रपुर, बसहिया बुजुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मेले में बड़ी संख्या में बेरोजगार युवक-युवतियों ने पहुंचकर रोजगार पाने का अवसर प्राप्त किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक छोटेलाल पटेल ने दीप प्रज्वलित कर किया। रोजगार मेले में बीकेटी टायर, द गोल इंडिया, एक्टिव इंडिया, कृष्णा मारुति लिमिटेड, ब्लिंकिट वेयरहाउस, रोहित हाईब्रिड सीड और अदाणी सोलर एनर्जी समेत 20 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया।

आयोजित मेले में कंपनियों की ओर से 2000 से अधिक रिक्तियों के सापेक्ष कुल 585 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कर साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया। इसमें विभिन्न कंपनियों द्वारा 272 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन किया गया। चयन की जानकारी मिलने पर युवाओं में उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी पंकज सिंह सहित महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का अवसर मिला।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes