Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

नेट कंप्यूटर सेंटर गुधेली में 'आईसेक्ट कौशल यात्रा' का भव्य स्वागत, युवाओं को दी गई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की जानकारी - NN81



छत्तीसगढ़ जिला बेमेतरा तहसील बेरला भिंभौरी 

संवाददाता विकास कश्यप 


बेरला :-  देश में शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार प्रशिक्षण के क्षेत्र में कार्यरत अग्रणी संस्था (आईसेक्ट) द्वारा आयोजित 'कौशल विकास यात्रा 2026' का 5 अक्टूबर को नेट कंप्यूटर सेंटर गुधेली में भव्य स्वागत किया गया। "समर्थ भारत - सक्षम भारत" की थीम पर आधारित यह राष्ट्रव्यापी यात्रा 5 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक संचालित की जा रही है।


नेट कंप्यूटर सेंटर गुधेली के संचालक ऋतुराज वर्मा और सह-संचालक डागेश विश्वकर्मा ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रति जागरूकता बढ़ाकर उन्हें रोजगार के नए अवसरों से जोड़ना है। युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाना ही इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य है।


भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे युवा

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित आईसेक्ट के क्षेत्रीय प्रबंधक (दुर्ग-भिलाई) एस.पी. तिवारी, अतिथि आशीष बेलचंदन, दिनेश राव और किशोर सोनकर ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह कौशल विकास यात्रा केवल एक शैक्षणिक अभियान नहीं है, बल्कि युवाओं को भविष्य की तकनीक और कौशल आधारित शिक्षा से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण कदम है। आईसेक्ट टीम ने बच्चों को बेहद सरल भाषा में समझाया कि एआई क्या है और यह हमारे दैनिक जीवन जैसे मोबाइल, कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में किस तरह काम कर रहा है। साथ ही भविष्य में इसके माध्यम से रोजगार के क्या अवसर उत्पन्न होंगे, इस पर भी विस्तार से चर्चा की गई।


स्कूली बच्चों में दिखा भारी उत्साह, 300 से अधिक हुए शामिल

आईसेक्ट टीम ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुधेली, कंडरका और कपसदा का भी भ्रमण किया। यहां व्यावहारिक कौशल और शैक्षणिक विकल्पों पर जानकारी साझा की गई। स्कूलों में 300 से अधिक विद्यार्थियों ने अपनी रुचि दिखाते हुए एआई के बारे में विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान बच्चों के लिए एआई डेमो, करियर काउंसलिंग सत्र और प्रश्नोत्तरी का भी सफल आयोजन किया गया। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों में नई तकनीक को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला।


इनकी रही प्रमुख उपस्थिति

इस अवसर पर ग्राम सरपंच सीमा निषाद, डॉ. डी. वर्मा, केपीएस स्कूल के प्राचार्य जितेन्द्र मिश्रा, ग्राम पंच प्रीति निर्मलकर और परमेश्वर निषाद मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नेट कंप्यूटर सेंटर के एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स के विद्यार्थी खुशबू साहू, खिलेश्वरी साहू, आरती निषाद, अंकित विश्वकर्मा, प्रिया, ममता यादव, चांदनी पाल, प्रियंका, रागिनी, मिताली, महिमा, मानशी चौहान, कृष्ण कुमार, आनंद साहू, कमलेश पाटिल, डागेश्वरी, कल्याणी, हिना, प्रीति, बिंदिया कुर्रे, हेमलता वर्मा, दिव्या, दीपिका, किरण, यशोदा, लक्ष्मी और योगेन्द्र सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes