Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सुग्घर साहित्य समिति की मासिक काव्य गोष्ठी का हुआ आयोजन सुग्घर साहित्य महोत्सव के आयोजन की हुई समीक्षा - NN81




छत्तीसगढ़ जिला बेमेतरा तहसील बेरला भिंभौरी 

संवाददाता विकास कश्यप 

बेरला :- सुग्घर साहित्यि समिति बेरला की मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन नगर पंचायत भिंभौरी स्थित बदना महादेव मंदिर संस्कार भवन मे शुक्रवार शाम क़ो रखा गया था। जहां सर्व प्रथम आय व्यय पर चर्चा की गयी जिसके बाद सुग्घर साहित्य महोत्सव के आयोजन की समीक्षा की गयी। विभिन्न परिचर्चाओं के बाद काव्य गोष्ठी प्रारम्भ हुई। जहां लोकगायक दिलीप टिकरिहा छत्तीसगढ़िया ने पतृ पक्ष की पंक्तियों से पूर्वजों क़ो याद किया। गीतकार राजकुमार ने कर्मा गीत प्रस्तुत किया। नरेन्द्र साहू ने एसो के रावण ल फेर कोन मारही नामक कटाक्ष भरे गीत से प्रश्न खड़ा किया। ताकेश्वर साहू ने जल जंगल ज़मीन की पंक्ति से सबका ध्यान खिंचा। गीतकार नारायण प्रसाद वर्मा चंदन ने गीत मया के गावन दे नामक गीत से सबको भाव विभोर कर दीया। कमलेश वर्मा ने नवरात्रि पर्व की पंक्तियों से सबका मन मोह लिया। सुरेश सरल ने व्यंग्य प्रस्तुत किया। मूलचंद साहू ने दर्द भरे गीत से सबक़ो विभोर कर दीया। जगदीश सोनी ने अपनी रचना प्रस्तुत की। काव्य गोष्ठी का सम्पूर्ण संचालन विकास कश्यप के द्वारा किया गया। इस दौरान संस्कार भवन के संस्थापक भगवताचार्य सालिक राम वर्मा भी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes