Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मेहगांव में नवदुर्गा शक्ति संगठन का विराट कवि सम्मेलन भव्यता के साथ संपन्न, हजारों श्रोताओं ने बांधा समां, कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने कवियों का किया सम्मान : NN81




 कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने कवियों का किया सम्मान, अभिषेक व्यास के शानदार संचालन और कवियों की रचनाओं ने जीता जनमानस का दिल: 

मेहगांव, भिंड। भिंड जिले के मेहगांव में दुर्गा सप्तमी के पावन अवसर पर 17 अक्टूबर 2026, शनिवार की रात्रि  नवदुर्गा शक्ति संगठन द्वारा विराट कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। साहित्य, संस्कृति और काव्य की रसधारा से सराबोर इस आयोजन में हजारों की संख्या में श्रोताओं ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। हास्य, व्यंग्य, ओज, श्रृंगार और संवेदनाओं से सजी कविताओं ने श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा और पूरा आयोजन तालियों की गूंज से गुंजायमान होता रहा।

 नवदुर्गा शक्ति संगठन पिछले 20 वर्षों से श्री नंदकिशोर व्यास जी के मार्गदर्शन एवं संचालन में नवरात्रि के दौरान भव्य झांकी का आयोजन करता आ रहा है। इसी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जो साहित्य प्रेमियों और नगरवासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री माननीय राकेश शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कवि सम्मेलन में काव्यपाठ करने वाले सभी कवियों का सम्मान कर साहित्य और काव्य जगत के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

कवि सम्मेलन का शानदार संचालन अभिषेक व्यास ने किया। अपनी प्रभावशाली वाणी, सधे हुए मंच संचालन, आकर्षक संवाद शैली और श्रोताओं से सहज जुड़ाव के माध्यम से उन्होंने पूरे कार्यक्रम में उत्साह और ऊर्जा बनाए रखी। मंच पर शायर सुयश श्रीवास्तव, कवयित्री पलक सिकरवार, कवि शिवम सिंह सिसोदिया और कवि कल्पेश प्रजापति ने अपनी-अपनी रचनाओं की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। कवियों की ओजपूर्ण, भावपूर्ण और मनोरंजक रचनाओं ने उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया एवं भावनात्मक एवं प्रेरणादायी काव्यपाठ ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। प्रत्येक प्रस्तुति पर दर्शकों की तालियों और उत्साहपूर्ण प्रतिक्रियाओं ने कवियों का उत्साहवर्धन किया।

इस गरिमामय आयोजन में मेहगांव नगर के वरिष्ठ नागरिकों, गणमान्य व्यक्तियों, पत्रकारों और साहित्य प्रेमियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल एवं व्यवस्थित बनाने में  नवदुर्गा शक्ति संगठन के सदस्यों और सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं, मेहगांव थाना पुलिस द्वारा की गई सुरक्षा व्यवस्था के चलते कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ










एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes