अनुराग श्रीवास्तव न्यूज नेशन 81
अम्बेडकरनगर। मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के तहत थाना मालीपुर क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम एवं साइबर टीम द्वारा विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
महारानी गीता देवी एजुकेशनल सेंटर, मंसूरपुर में छात्र-छात्राओं को प्रोजेक्टर के माध्यम से साइबर अपराध से बचाव, ऑनलाइन सुरक्षा और साइबर जागरूकता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराध से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए।
वहीं, प्राथमिक विद्यालय सुरहुरपुर में छोटे बच्चों को 112, 108, गुड टच-बैड टच तथा व्यक्तिगत सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। बच्चों को किसी भी आपात स्थिति में मदद लेने और सुरक्षित रहने के तरीके भी बताए गए।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को शिक्षा में उपयोग होने वाली सामग्री भी वितरित की गई। मिशन शक्ति टीम ने बालिकाओं एवं बच्चों को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने और किसी भी परेशानी की स्थिति में तत्काल सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस की इस पहल का उद्देश्य बच्चों और छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के साथ-साथ महिला एवं बाल सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।


