कौशांबी। मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र के धवाड़ा निवासी स्वर्गीय बब्लू सरोज के निधन की दुखद सूचना मिलने पर मंझनपुर के वीरेंद्र सरोज ‘फौजी’ उनके आवास पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की और परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
बताया गया कि बब्लू सरोज अपने ससुराल गए थे। परिजनों का आरोप है कि वहां खाना खाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और बाद में उनकी मौत हो गई। परिवार की ओर से खाने में कथित रूप से जहरीला पदार्थ मिलाकर खिलाए जाने का आरोप लगाया गया है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर सच्चाई सामने लाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
दुःख की इस घड़ी में वीरेंद्र सरोज ‘फौजी’ ने पीड़ित परिवार का दर्द साझा करते हुए उन्हें आर्थिक सहायता भी प्रदान की। उन्होंने कहा कि संकट के समय परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और जरूरत पड़ने पर हरसंभव मदद की जाएगी।
वीरेंद्र सरोज ‘फौजी’ के इस मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की। लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधि का असली दायित्व केवल राजनीतिक मंच तक सीमित नहीं, बल्कि दुख और संकट के समय जनता के बीच खड़े होकर उनका सहारा बनना भी है।
साथ मैं भाजपा नेता विजय तिवारी जी व गांव के कई सम्मानित गण उपस्थित रहे।
कौशाम्बी से संवाददाता
दिलीप कुमार की रिपोर्ट
