न्यूज़ नेशनल 81
तहसील निघासन
संवाददाता – योगेश कुमार
लखीमपुर खीरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तिकुनियां पुलिस को सफलता मिली है।
अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी निघासन के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष तिकुनियां के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान वेदराम पुत्र स्वर्गीय शंकर उर्फ सन्टर राना, निवासी ग्राम बनवीरपुर, थाना तिकुनियां, जनपद खीरी के रूप में हुई है। अभियुक्त संबंधित मुकदमा संख्या 1002/21, धारा 60 आबकारी अधिनियम में वारंटी था। मामला मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, लखीमपुर खीरी के न्यायालय से संबंधित है।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिंह चौहान, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार राणा तथा कांस्टेबल संजय कुमार शामिल रहे।

