Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कोसमसरा शिविर मे हितग्राहियों को मिला सामग्री व प्रमाणपत्र: NN81


 लोकेशन- बलौदा बाजार

रिपोर्टर- संतोष कुमार

 सेवा सेतु कार्यक्रम संपन्न हुआ 


कसडोल विकासखंड स्तरीय सेवा सेतु शिविर संपन्न 

मेगा हेल्थ कैम्प का लोगों ने लिया लाभ

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत मंगलवार को कसडोल विकासखंड के ग्राम कोसमसरा मे सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि श्रीमती कुसुमलता पैकरा अध्यक्ष जनपद पंचायत कसडोल, विशिष्ट अतिथि में नागेश्वर साहू अध्यक्ष नगर पंचायत कसडोल, डॉ सुदीप मानिकपुरी उपाध्यक्ष नगर पंचायत एवं मंडल अध्यक्ष कसडोल, देवानंद नायक उपाध्यक्ष जनपद पंचायत कसडोल, सुश्री गायत्री बरिहा जिला पंचायत सदस्य के आतिथ्य में संपन्न हुआ। शिविर मे उपस्थित अतिथि एवं जनप्रतिनिधियों  ने विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सामग्री, चेक एवं प्रमाणपत्र वितरित किये।


नगर पंचायत अध्यक्ष नागेश्वर साहू ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा सेतु शिविर के माध्यम से शासन औऱ प्रशासन एक छत  पर गांव तक पहुंच रही है। इस शिविर मे छोटी -छोटी समस्याओ का तत्काल निराकरण किया जा रहा है, जिन आवेदनों का शिविर मे निराकरण नहीं हो पा रहा है इसका एक सप्ताह मे निराकरण किया जाएगा। इस शिविर मे शासकीय योजनाओं का अधिक से अधिक संख्या मे लाभ उठायें।


नगर पंचायत उपाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष डॉ सुदीप मानिकपुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन सेवा के अथक 25 वर्ष पूर्ण होने पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के तहत अनेक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर के माध्यम से मिलने वाली शासकीय योजनाओं का सभी लाभ लेकर अपने जीवन स्तर को ऊपर उठायें।



मुख्य अतिथि जनपद पंचायत कसडोल अध्यक्ष कुसुम पैकरा ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य शासन की योजनाओं को हर पात्र हितग्राही तक पहुंचाने के लिये सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर तभी सफल होग़ा जब अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता हो। 


शिविर मे मेगा हेल्थ कैम्प का भी आयोजन किया गया है जिसमें खून जांच, नजर जांच सहित अन्य जांच सुविधा उपलब्ध है। विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल मे शासकीय योजनाओं कि जानकारी प्राप्त कर सकते है। जिले के लखपति दीदी अब सोलर दीदी बनकर घर की छतो पर सोलर प्लेट लगाने का काम शुरू किया है। इससे उनके आय मे वृद्धि होगी। हम होंगे कामयाब 2.0 अंतर्गत जिले के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने ऑनलाइन पंजीयन शुरू किया गया है, इसमें पंजीयन कर युवा जॉब की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। शिविर मे स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेगा हेल्थ कैम्प क आयोजन किया गया था जिसका ग्रामीणों ने भरपूर लाभ उठाया। कैम्प मे खून जांच के साथ नजर का भी जांच  किया गया औऱ तत्काल चश्मा प्रदान किया गया.


इस अवसर पर व्यास नारायण श्रीवास सभापति जनपद पंचायत, देव सिंह यादव सभापति जनपद पंचायत, कपिल देव नायक प्रदेश अध्यक्ष सरपंच संघ, मेलाराम साहू जनपद सदस्य, रामचंद्र ध्रुव जिलाध्यक्ष अनु जाति मोर्चा भाजपा, दुर्गेश साहू मंडल अध्यक्ष टूंण्ड्रा, जीवधन बरिहा मंडल अध्यक्ष बया, कृष्ण कुमार पटेल जिला संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ, श्रीमती सत्यभामा साहू जिला उपाध्यक्ष भाजपा, अनिल श्रीवास महामंत्री, पुनेश्वर नाथ मिश्रा पार्षद नपं कसडोल, गणेश साहू सदस्य विख गौ सेवा आयोग, दुलार सिंह पैकरा सरपंच कोसमसरा, निर्मला साहू अध्यक्ष महिला मोर्चा, अभिजीत श्रीवास जिला खेल एवं कला प्रमुख भाजयुमो, पुष्पेंद्र साहू जनभागीदारी सदस्य, रामकुमार साहू, अनुविभागीय अधिकारी कसडोल पी सी कोरी, सीईओ जनपद पंचायत कमलेश साहू, तहसीलदार विवेक पटेल, बीईओ अरविन्द ध्रुव सहित समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारीगण एवं ग्रामीणजन सम्मिलित हुए

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes