Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

अवैध शराब और नशीले पदार्थों के खिलाफ उठी आवाज, कलेक्टर को सौंपा विशाल ज्ञापन : NN81


 लोकेशन-उमरिया

*रिपोर्टर मदनलाल बर्मन 


उमरिया जिले में बढ़ते अवैध शराब कारोबार एवं नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी एवं भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्वावधान में विशाल ज्ञापन कलेक्टर महोदय को सौंपा गया। संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन से नशे के अवैध कारोबार पर कार्रवाई करने तथा जिलेभर में व्यापक नशा विरोधी अभियान चलाने की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया कि जिले के ग्रामीणों क्षेत्रों में कथित रूप से गांव-गांव अवैध शराब की बिक्री के साथ गांजा, नशीली गोलियां, तंबाकू, गुटखा सहित अन्य नशीले पदार्थों का प्रचलन बढ़ रहा है। इसका सबसे अधिक प्रभाव युवा वर्ग एवं स्कूली छात्रों पर पड़ने की चिंता व्यक्त की गई।

संगठन ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के कारण अपराध, सड़क दुर्घटनाएं, पारिवारिक विवाद तथा आर्थिक एवं सामाजिक समस्याओं में वृद्धि की आशंका बनी रहती है। ऐसे में नशीले पदार्थों की बिक्री और अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाना आवश्यक है।

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए। 

संगठन ने जिला प्रशासन से गांव-गांव अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों की बिक्री की शिकायतों की जांच कर प्रभावी कार्रवाई करने तथा नशा विरोधी अभियान को निरंतर चलाने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes