संवाददाता
प्रदीप बैरागी तहसील झारड़ा जिला उज्जैन मध्यप्रदेश
आज दिनांक 1 अक्टूबर 2026 को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगन मिलन सेवा के तहत कार्यक्रम का आयोजन परियोजना महिदपुर दो झाड़ला के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 05 पर किया गया, कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिदपुर विधानसभा के माननीय विधायक श्री दिनेश जैन बोस, पूर्व विधायक श्री बहादुर सिंह जी चौहान, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा शिव नारायण सूर्यवंशी, जनपद पंचायत के सदस्य श्री बाबूलाल मालवीय जी, श्री किशोर माली जी, ग्राम पंचायत झाड़ला के सरपंच श्रीमती पवित्रा नागुलाल मालवीय जी, श्री कमल सिंह जी चौहान मंडल अध्यक्ष, श्री मुमताज कुरैशीजी, जोशी जी, श्री लक्ष्मी नारायण पहाड़िया,साथ ही ग्राम के गण मान्य नागरिक , उपस्थित थे सभी अतिथियों को ढोल नगाड़े के साथ में फूलों की वर्षा करते हुए कार्यक्रम स्थल तक लाया गया, सर्वप्रथम पोषण मटका और पोषण प्रदर्शनी का अवलोकन अतिथियों द्वारा किया गया,कार्यक्रम में विधायक जी के द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान फूलऔर श्री फल देकर किया गया, आंगनबाड़ी केंद्र के परिसर में वृक्षारोपण किया गया, कॉमिक्स और किताबें , फल और मिठाइ , गुड़ चना,का बच्चों को वितरण किया गया, कार्यक्रम में आंगनबाड़ी के बच्चों के द्वारा कहानी और चुटकुले सुनाए गए जिन बच्चों के द्वारा कहानी और चुटकुले सुनाए गए थे माननीय विधायक जी के द्वारा उनको पुरस्कार वितरण किया गया, कार्यक्रम में उपस्थित महिला बाल विकास के प्रभारी परियोजना अधिकारी सुश्री पदम लोधवाल, सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती दीपिका भाटी, झाड़ला की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं, मंजू पहाड़िया, भंवर बाई, हेमलता परमार,, श्यामू बाई राठौर, संगीता चौहान, मंजू पंथी, राजकुमारी, उर्मिला, पानी बाई, टीना मालवीय, सविता चौहान, मुमताज बि, शारदा बाई, सभी के द्वारा कार्यक्रम में सहयोग किया गया कार्यक्रम का संचालन श्री मुकेश कुमार मालवीय के द्वारा किया गया आभार परियोजना अधिकारी सुश्री पदम लोधवाल ने किया गया,
