उमरिया जिले के जनपद पंचायत करकेली अंतर्गत ग्राम पंचायत रहठा में आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर में बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक शिवनारायण सिंह के मुख्य उपस्थिति में शिविर का हुआ आयोजन ।
इस अवसर पर विधायक ने क्षेत्रीय जनों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। शिविर में उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पात्र हितग्राहियों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही लंबे समय से लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा करने की बात कही।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे जिला पंचायत सीईओ श्री अभय सिंह ओहरिया जी, पुलिस अधीक्षक महोदय, ग्राम पंचायत रहठा की सरपंच श्रीमती सीलता सिंह भाजपा मंडल कोहका अध्यक्ष , शिवकुमार मैक्स, आनंद झारिया , बृजकिशोर साहू , नीरज झारिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारीगण।
इस अवसर पर मातृशक्ति, माताएं-बहनें, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ग्रामीण जन, युवा साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

