Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ विषय पर भाजपा मंडडल कसडोल की आवश्यक बैठक एवं कार्यशाला सम्पन्न। : NN81

 

स्थान – बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़

रिपोर्टर– संतोष कुमार 

आज भाजपा कार्यालय कसडोल (दर्रा) में भारतीय जनता पार्टी मंडल कसडोल की आवश्यक बैठक एवं **“लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ” विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मंडल प्रभारी **डॉ. अजय राव जी** उपस्थित रहे तथा बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष डॉ. सुदीप मानिकपुरी ने की। 

कार्यशाला में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, संवैधानिक व्यवस्था के प्रति जागरूकता तथा समाज में शांति, सद्भाव और अनुशासन बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष डॉ. सुदीप मानिकपुरी ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा एवं जिला स्तरीय कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए उनकी रूपरेखा, उद्देश्य एवं सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश साझा किए।

वहीं मुख्य वक्ता डॉ. अजय राव जी ने आगामी 2 एवं 4 नवंबर को प्रस्तावित कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। युवा मोर्चा के तरफ से जिला महामंत्री *प्रशांत यादव जी* ने भी युवाओं को सम्बोधित करते हुवे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes