संवाददाता : अनिल मालवीय
सिराली जिला हरदा एमपी से
हरदा जिले कि तहसील सिराली के /टिमरनी विधानसभा के विधायक अभिजीत शाह ने वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस अवसर पर भगवान महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों, उनके विचारों और भारतीय संस्कृति में उनके योगदान को याद किया।
विधायक अभिजीत शाह ने भोपाल में आयोजित रामायण पाठ से जुड़ी धार्मिक गतिविधि की सराहना करते हुए कहा कि रामायण पाठ जैसे आयोजन लोगों को धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने का अच्छा माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में धार्मिक आस्था, संस्कार और आपसी सद्भाव को बढ़ावा मिलता है।
उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना कर भारतीय समाज को मर्यादा, सत्य, कर्तव्य और आदर्श जीवन का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। वाल्मीकि जयंती हमें उनके बताए मार्ग पर चलने और मानवीय मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देती है।
विधायक ने सभी नागरिकों से भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का सम्मान करने तथा समाज में भाईचारे और सद्भाव बनाए रखने की अपील की।

