Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

चारभुजानाथ मंदिर में 8 नवंबर को दीपावली और 9 को मनाया जाएगा अन्नकूट महोत्सव : NN81

 


राजस्थान राजसमंद 

रिपोर्टर मीठालाल गुर्जर 

चारभुजानाथ मंदिर में 8 नवंबर को दीपावली और 9 को मनाया जाएगा अन्नकूट महोत्सव : 

राजसमंद/चारभुजा। विश्व प्रसिद्ध श्रीचारभुजानाथ मंदिर, गढ़बोर में इस वर्ष दीपावली और अन्नकूट महोत्सव की तिथियां मंदिर परंपरा के अनुसार निर्धारित की गई हैं। मंदिर के चोवटिया, भंडारी, ट्रस्टी और पुजारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मंदिर में 8 नवंबर को दीपावली मनाई जाएगी और इसके अगले दिन, 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव का भव्य आयोजन होगा।

परंपरा का होगा निर्वहन:

मंदिर की सदियों पुरानी परंपरा के अनुसार, दीपावली के ठीक अगले दिन ही अन्नकूट महोत्सव मनाया जाता है। हालांकि श्रीधरी पंचांग में अन्नकूट की तिथि 10 नवंबर बताई गई है, लेकिन मंदिर ट्रस्ट ने अपनी प्राचीन परंपरा को कायम रखते हुए 9 नवंबर को ही यह उत्सव मनाने का निर्णय लिया है।

अन्न लूटने की रस्म होगी खास:

9 नवंबर (अमावस्या) को दोपहर 3 बजे के बाद अन्नकूट महोत्सव शुरू होगा, जिसमें भगवान चारभुजानाथ को विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। इस दौरान भील समुदाय के लोगों द्वारा 'अन्न लूटने' की पारंपरिक रस्म निभाई जाएगी, जो इस महोत्सव का मुख्य आकर्षण होती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes