Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

झारड़ा श्री राम मंदिर कुमावत मोहल्ले में हर्षोल्लास और धूम धाम के साथ मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी : NN81


 संवाददाता : प्रदीप बैरागी 

जिला उज्जैन मध्यप्रदेश 

झारड़ा श्री राम मंदिर कुमावत मोहल्ले में हर्षोल्लास और धूम धाम के साथ मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी

झारड़ा में प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी श्री राम मंदिर कुमावत मोहल्ले में भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी ,जन्माष्टमी के एक दिन पूर्व से ही सभी तैयारी शुरू हो गई थी मंदिर को सुगंधित फूलों की लड़ी से एवं फ्लावर से पूरे मंदिर को लाइट डेकोरेशन से सजाया गया भगवान श्री कृष्ण की झाकी बनाई गई पूरे मोहल्ले में छोटे छोटे बच्चों ने आकर्षक सुंदर झाकी बनाकर भगवान लड्डू  गोपाल को पालना,झूला में विराजित कर आकर्षक मटकी फोड़ कार्यक्रम मनाया श्री राम मंदिर में भजन संध्या का आयोजन भी किया गया तत् पश्चात रात को ठीक 12 बजे भगवान श्री राम जी की एवं श्री कृष्ण की महा आरती पुजारी प्रदीप बैरागी जी द्वारा की गई सभी भक्तों द्वारा बोला गया नन्द के आनंद भयो जय कन्हैयालाल लाल की तत्पश्चात माखन मिश्री,मिठाई पेड़े, पंजेरी की महा प्रसाद का भोग लगाकर सभी भक्तों को महा प्रसाद वितरण किया गया उसी प्रकार बड़े श्री राम मंदिर,एवं पाला के मंदिर में हर्षोल्लास के साथ जन्माष्टमी मनाई गई यहां पर महंत मुकेश दास बैरागी जी ने भगवान की महा आरती कर महा प्रसाद वितरण किया गया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes