Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

फर्जी पासपोर्ट से विदेश भागने की फिराक में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार : NN81

 

अंबेडकर नगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत इब्राहिमपुर पुलिस ने फर्जी पासपोर्ट के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए अलग-अलग स्थानों पर छिपकर रह रहा था और फर्जी पासपोर्ट के जरिए दोबारा विदेश जाने की फिराक में था।

पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर  प्राची सिंह के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) हरेंद्र कुमार एवं क्षेत्राधिकारी टाण्डा के निर्देशन तथा थानाध्यक्ष इब्राहिमपुर आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

थाना इब्राहिमपुर में दर्ज मु0अ0सं0-16/2026 में वांछित अभियुक्त आलम पुत्र शब्बीर शाह, निवासी ग्राम दौलतपुर एकसारा, थाना इब्राहिमपुर, जनपद  अम्बेडकरनगर, उम्र करीब 34 वर्ष को पुलिस टीम ने 03 सितंबर 2026 को शाम 4:21 बजे मोहल्ला इमामबाग शहजादपुर, थाना कोतवाली अकबरपुर से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध धारा 318(4), 338, 340(2), 336(3) बीएनएस एवं धारा 12(1)बी पासपोर्ट अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विकास गौतम, कांस्टेबल आदर्श मौर्या एवं कांस्टेबल कृष्णा सिंह, थाना इब्राहिमपुर शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes