Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

खड़ंजा हटाने व दीवार ढाहने पर पनियरा में विवाद, थाने में शिकायत : NN81

 

खड़ंजा हटाने व दीवार ढाहने पर पनियरा में विवाद, थाने में शिकायत : 

​महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरगिटिया साधू टोला गांव में सार्वजनिक रास्ते और भूमि विवाद को लेकर तनाव का मामला सामने आया है। पीड़ित राम केवल निषाद पुत्र स्व. पृथ्वी ने गांव के ही रामाज्ञा निषाद और उनके पुत्रों पर दीवार गिराने, गाली-गलौज करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र दिया है।

​प्रार्थना पत्र के अनुसार, गाटा संख्या 456 के समीप लंबे समय से एक सार्वजनिक रास्ता मौजूद था, जिस पर ग्राम प्रधान द्वारा खड़ंजा लगवाया गया था। आरोप है कि विपक्षी रामाज्ञा निषाद ने पूर्व में इस खड़ंजे को हटवाकर वहां अवैध रूप से शौचालय का निर्माण करा लिया था। इस संबंध में राजस्व विभाग के कानूनगो और लेखपाल द्वारा पूर्व में स्थलीय निरीक्षण भी किया जा चुका है।

​पीड़ित का आरोप है कि बीते 2 अगस्त  की रात विपक्षियों रामाज्ञा निषाद और उनके पुत्रों गोविन्द, राजू व गोपाल ने उनकी निजी जमीन के बगल में बनी पुरानी दीवार को जबरन गिरा दिया और भूमि पर रास्ते की मांग करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने भद्दी-भद्दी गालियां दीं और मारपीट व जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने यह अभी आरोप लगाया है कि इस मामले में स्थानिय कानगो का सह प्राप्त है।पीड़ित ने पनियरा पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes