Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

घर-घर डिलीवरी बंद होने से बढ़ी मुश्किलें, उपभोक्ताओं ने कालाबाजारी के लगाए आरोप : NN81

 

45 दिन बाद मिल रहा गैस सिलेंडर, समय पर आपूर्ति नहीं होने से उपभोक्ता परेशान

 संवाददाता : मोहम्मद इस्लाम 

पिड़ावा। नगर पालिका क्षेत्र में रसोई गैस की समय पर आपूर्ति नहीं होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि नगर पालिका क्षेत्र में संचालित एचपी शिव सांवरिया गैस एजेंसी से गैस बुकिंग के बाद सिलेंडर की डिलीवरी करीब 45 दिन में हो ॄरही है, जिससे घरेलू उपभोक्ताओं के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि गैस एजेंसी ग्रामीण क्षेत्र के लिए संचालित है, तो उसका संचालन नगर पालिका क्षेत्र के बीचों-बीच क्यों किया जा रहा है। वहीं पिड़ावा से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित आदीश एचपी गैस एजेंसी द्वारा पहले नगर क्षेत्र में घर-घर गैस सिलेंडर की आपूर्ति की जाती थी, लेकिन फिलहाल यह सेवा बंद होने से लोगों की परेशानियां और बढ़ गई हैं।

उपभोक्ताओं का कहना है कि दोनों गैस एजेंसियों से समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। कई लोगों ने आरोप लगाया कि गैस वितरण में अनियमितता के साथ-साथ कालाबाजारी भी की जा रही है। उनका कहना है कि समय पर गैस नहीं मिलने के कारण उन्हें अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है और घरेलू कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग और गैस कंपनी से गैस सिलेंडरों की नियमित एवं समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने, घर-घर डिलीवरी व्यवस्था पुनः शुरू करने तथा कालाबाजारी के आरोपों की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes