Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

हरियालो राजस्थान मिशन के तहत सूरजकुंड मंदिर परिसर में हुआ वृक्षारोपण : NN81

 

संवाददाता : मोहम्मद इस्लाम 

पिड़ावा। राज्य सरकार के हरियालो राजस्थान मिशन-2026 के अंतर्गत शनिवार को नगर पालिका

 पिड़ावा द्वारा श्री सूरजकुंड मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिशाषी अधिकारी मनीष मीणा ने पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही लगाए गए पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ट्री गार्ड भी लगवाए गए।

अधिशाषी अधिकारी मनीष मीणा ने कहा कि हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से अधिक से अधिक पौधे लगाना तथा उनकी नियमित देखभाल करना आवश्यक है। उन्होंने आमजन से भी पौधारोपण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

इस अवसर पर नगर पालिका के वरिष्ठ सहायक श्याम बिहारी, अर्पित मेवाड़ा, मांगीलाल एवं देवेंद्र विश्वकर्मा सहित नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखरेख का संकल्प भी लिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes