Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सीहोर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी गई पानी की दो मोटरें 24 घंटे के अंदर बरामद - NN81

खबर सीहोर जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश से

जितेन्द्र शाक्य की रिपोर्ट

सीहोर। थाना सीहोर पुलिस ने पानी की मोटर चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर दो पानी की मोटरें बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार ग्राम फूलपुर निवासी गजेन्द्र सिंह रावत ने 21 सितंबर 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके कुएं में उसकी और मुकेश बघेल की दो पानी की मोटरें रखी थीं, जिन्हें 18-19 सितंबर की दरमियानी रात कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। शिकायत पर थाना सीहोर में अपराध क्रमांक 120/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी रामदास प्रजापति एवं एसडीओपी करैरा आनंद राय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सीहोर जूली तोमर ने पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई की।

पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 22 सितंबर 2026 को आरोपी करुआ उर्फ संजय पुत्र कोकसिंह बघेल, उम्र 26 वर्ष तथा दिलीप पुत्र बिजेन्द्र रावत, उम्र 20 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम फूलपुर थाना सीहोर, को पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गई दो पानी की मोटरें बरामद की हैं।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जूली तोमर सहित पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes