Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

नाबालिग किशोरी को दस्तयाब कर आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश : NN81

 


नाबालिग किशोरी को दस्तयाब कर आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश : 

रिपोर्ट : जितेन्द्र शाक्य 

मगरौनी पुलिस चौकी, थाना नरवर पुलिस ने नाबालिग किशोरी के लापता होने के मामले में कार्रवाई करते हुए किशोरी को दस्तयाब कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस प्रेस नोट के मुताबिक ग्राम डिगवास निवासी एक महिला ने 19 सितंबर 2026 को चौकी मगरौनी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 15 वर्षीय बेटी रोनीका 16 सितंबर की सुबह घर से जागने के बाद लापता थी। परिजनों द्वारा तलाश करने पर भी उसका पता नहीं चल सका। रिपोर्ट पर चौकी मगरौनी में अपराध क्रमांक 192/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देशन में बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी एवं अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 20 सितंबर 2026 को नाबालिग किशोरी को दस्तयाब किया। इसके बाद मामले में अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए 22 सितंबर 2026 को आरोपी अभिषेक पुत्र कल्याण सिंह आदिवासी, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम बढ़की सराय, थाना आंतरी को गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार प्रकरण में धारा 65(1), 64(2) एम, 87, 3(5) बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गई हैं।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नरवर अरुण प्रताप भदौरिया, चौकी प्रभारी मगरौनी अभिमन्यु सिंह राजावत सहित पुलिस टीम की भूमिका रही। प्रेस नोट में पुलिस आरक्षक दिनेश यादव, रवीन्द्र भास्कर, राधेश्याम तोमर, सचिन यादव, राहुल रावत, शिवराज यादव सहित अन्य पुलिसकर्मियों का भी उल्लेख किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes