संगवादाता : जगबंधु पाल
गनपुरा: प्रोजेक्ट +2 उच्च विद्यालय गनपुरा में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड एवं स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के तत्वावधान में नेत्रदान पखवाड़ा का आयोजन किया गया। 25 अगस्त से 8 सितंबर तक चलने वाले इस विशेष पखवाड़े के तहत विद्यालय में विद्यार्थियों और शिक्षकों को नेत्रदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जानकारी दी गई कि 'नेत्रदान-महादान' है और यह किसी की अंधेरी जिंदगी को रोशन कर सकता है। वक्ताओं ने बताया कि एक व्यक्ति के नेत्रदान से दो दृष्टिहीन व्यक्तियों के जीवन में नई रोशनी आ सकती है। इस दौरान उपस्थित लोगों को समाज में नेत्रदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने और अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करने का संकल्प दिलाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

